Class 10th Hindi subjective question

WhatsApp Group Join Now

Class 10th Hindi subjective question

(1) रंगप्पा कौन था और वह मंगम्मा से क्या चाहता है ?
उत्तर – रंगप्पा गाँव का जुआरी और आवारा लड़का था। वह धन के लोग में दही बेचकर आते समय मंगम्मा के साथ छेड़छाड़ क्या करता था और उससे पैसे भी झटक लेना चाहता था। इतना ही नहीं हुआ मंगम्मा को अनाथ समझकर उसकी इज्जत भी लूटना चाहता था।

(2) माँ मंगू को अस्पताल में क्यों नहीं भर्ती करना चाहती थी ?
उत्तर – मंगु के प्रति माँ की ममता इतनी अधिक थी कि उसे किसी अन्य पर मंगु की देखभाल का भरोसा नहीं था। वह कहती थी कि मैं माँ होकर उसका पूरा ख्याल नहीं रख पाती तो अस्पताल वाले पड़ाए उसकी देखभाल क्या करेंगे। इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराना चाहती थी।

(3) एक वृक्ष की हत्या शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – एक वृक्ष की हत्या शीर्षक बहुत ही सार्थक है। यह कविता की भावना और आत्मा की अनुरूप है। यह शीर्षक बोलने और समझने में सरल तथा स्पष्ट है। यह कविता का केंद्रबिंदु भी है, अतः सार्थक है। यह शीर्षक विषयवस्तु के अनुकूल है क्योंकि यह कविता काटे गए एक वृक्ष के बहाने पर्यावरण मनुष्य और सभ्यता के विनाश की अंतव्यर्था को अभिव्यक्त करती है।

(4) कहानी छोटा मुँह बड़ी बात कहती है। इस दृष्टि से बहादुर कहानी पर विचार करें।
उत्तर – बहादुर कहानी एक नौकरी की परिस्थिति पर आधारित है। इस दृष्टि से किसी महत्वपूर्ण सामाजिक अंग की परिचर्चा नहीं करती है। किन्तु इस कहानी के तथ्य बहुत मार्मिक है। बालश्रम बालमनोदशा, विलासिता में दुबे घर परिवार का आडंबर आदि बड़ी सामाजिक विषमताओं को मनोरंजक ढंग से उजागर किया गया है। इसलिए छोटा मुँह बड़ी बात है।

(5) जातिवाद के पोषक उसके पक्ष में क्या तर्क देते हैं ?
उत्तर – जातिवाद के पोषक उसके पक्ष में तर्क देते हैं कि आधुनिक सभ्य समाज कार्यकुशलता के लिए श्रम- विभाजन को आवश्यक मानता है। क्योंकि जातिप्रथा भी श्रम- विभाजन का ही दूसरा रूप है। इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है।

(6) खोखा किन मामलों में अपवाद था ?
उत्तर – सेन साहब को पाँच पुत्रियाँ थी। पुत्र का जन्म तब हुआ जब संतान की कोई उम्मीद बाकी नहीं रह गई थी। अर्थात सेन साहब को पुत्र तब नसीब हुआ जब पति-पत्नी दोनों बुढ़ापे के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके थे। इसलिए खोखा जीवन के नियमों के अपवाद के साथ-साथ घर के नियमों का भी अपवाद था।

(7) लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं और क्यों ?
उत्तर – लेखक की दृष्टि से सच्चे भारत के दर्शन गाँवों में हो सकते हैं क्योंकि वहाँ के लोग, भूभाग और परिवेश सब कुछ प्राकृतिक रूप में और शुद्ध रूप में मिलते हैं। गाँवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। सच्चे भारत के दर्शन ग्रामीण जीवन की सादगी, त्याग, प्रेम , उत्कृष्टतम पारस्परिक सम्बन्ध आदि में देखने को मिलते हैं।

(8) बढ़ते नाखूनों द्वारा प्रकृति मनुष्य को क्या याद दिलाती है ?
उत्तर – बढ़ते नाखूनों द्वारा प्रकृति मनुष्य को यह याद दिलाती है कि तुम भीतर वाले स्वाभाविक अस्त्र से अब भी वंचित नहीं किए गए हो। तुम्हारे नाखून भुलाए नहीं जा सकते। तुम वही प्राचीनतम नख एवं दन्त वाले पशु हो। तुम नाखूनों को चाहे जितना काटो वे बढ़ते ही रहेंगे। अतः प्रकृति मनुष्य को आदिमानव रूप की याद दिलाती है।

(9) वाणी कब विष के समान हो जाती है ?
उत्तर – वाणी तब विष के समान हो जाती है जब व्यक्ति राम- नाम की चर्चा या भजन ना करके सांसारिकता की चर्चा करता है। तात्पर्य यह कि जब व्यक्ति ईश्वर के नाम की महिमा का गुणगान न करके मति- भ्रमता के कारण पूजा- पाठ कर्मकांड या ब्राह्माडंबर मैं विश्वास करने लगता है।

(10) संधि की परिभाषा लिखें ।
उत्तर – दो वर्णों के मेल से जो विकार उत्पन्न होता है उसे संधि कहते हैं। जैसे – देव+आलय = देवालय
गण +ईश = गणेश आदि।
Class 10th Hindi subjective question –

(1) कवि भारत माता को गीता प्रकाशिनी मानकर भी ज्ञानमूढ़ क्यों कहता है ?
उत्तर – कवि भारतमाता अर्थात देशवासियों को ज्ञानमूढ़ इसलिए कहता है, क्योंकि अर्जुन की अज्ञानता नष्ट करने के लिए ही श्री कृष्ण को गीता का उपदेश देना पड़ा था। स्वयं श्री कृष्ण ने अपने उपदेश में कहा भी था कि वह ज्ञानता के कारण ही व्यक्ति स्वार्थी अथवा मोहग्रस्त होता है, जो उसे विनाश की ओर ले जाता है। अतः कवि के कहने का तात्पर्य है कि गीता के मर्म को जानते हुए भी देशवासी अपने पर हो रहे जुल्म का विरोध नहीं करते हैं। इसलिए कभी भारत माता को ज्ञानमूढ़ कहता है।

(2) संज्ञा किसे कहते हैं ? उनके भेद लिखिए।
उत्तर – संज्ञा उस शब्द को कहते हैं, जिससे किसी विशेष वस्तु भाव और जीव का बोध हो। जैसे – हिमालय, खुशी, राम, नदी इत्यादि।
संज्ञा के भेद – संज्ञा के पाँच भेद हैं-
(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा (ii) जातिवाचक संज्ञा
(iii) द्रव्यवाचक संज्ञा (iv) समूहवाचक संज्ञा
(v) भाववाचक संज्ञा

(3) बहू ने सास को मनाने के लिए कौन सा तरीका अपनाया ?
उत्तर – बहु बुद्धिमती थीं। जब बहू को रंगप्पा के द्वारा ज्ञात हुआ कि उसकी सास ने रंगप्पा को कर्ज देने की स्वीकृति प्रदान की है तब उसके बेटे को ढाल बनाकर पैसे लेने की तरकीब सोचने लगी। वह जानती है कि उसकी सास अपने पोते से बहुत प्यार करती है। अतः उसने अपने बेटे को दादी के पास ही रहने के लिए भेज दिया। बच्चा जब दादी के साथ बाजार जाने को मचल रहा था, तो बेटा बहू ने उसे समझाया। अपनी गलती भी उन्होंने स्वीकार की। पोता ही समझौते का जरिया बन गया, जो बहू की योजना थी।

(4) सीता अपने ही घर में क्यों घुटन महसूस करती है?
उत्तर – सीता तीन बेटों की एक बुढ़ी विधवा माँ है। उसके तीन बेटों माँ के खान को लेकर आपस में झगड़ते रहते हैं। उसकी बहूएँ में भी आपस में झगड़ती रहती है। इसलिए उसे अपने ही घर में घुटन महसूस होती है।

(5) लेखक को क्यों लगता है कि नौकर रखना बहुत जरूरी हो गया है ?
उत्तर – लेखक के सभी रिश्तेदारों के पास नौकर थे। लेखक की पत्नी भी हमेशा नौकर -चाकर की चाहत क्या करती थी। लेखक स्वयं भी अपने रिश्तेदारों का शौक मौज देखकर नौकर रखना चाह रहा था। इस प्रकार लेखक को नौकर रखना जरूरी लगा।

(6) गुर्जर- प्रतिहार कौन थे ?
उत्तर – गुर्जर- प्रतिहार को भारत के बाहर से आया शासक माना जाता है। ईशा की आठवीं सदी के पूर्वाद्ध में, अवंती प्रदेश में इन्होंने अपना शासन खड़ा किया और बाद में कन्नौज पर भी अधिकार कर लिया। मिहिर भोज महेंद्रपाल आदि प्रसिद्ध प्रतिहार शासक थे।

(7) परंपरा का ज्ञान किन के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है और क्यों ?
उत्तर – साहित्य में युग- परिवर्तन करने वाले तथा क्रांतिकारी साहित्य रचने वाले के लिए साहित्य की परंपरा का ज्ञान आवश्यक है, क्योंकि साहित्य की परंपरा से ही प्रगतिशील आलोचना का विकास होता है और इसके ज्ञान से साहित्य की धारा मोड़कर प्रगतिशील साहित्य का निर्माण किया जा सकता है।

(8) शम्भू महाराज के साथ बिरजू महाराज के संबंध पर प्रकाश डालिए।
उत्तर – शम्भू महाराज बिरजू महाराज के चाचा थे। बिरजू महाराज को बचपन से उसका मार्गनिर्देशन मिला। भारतीय कलाकेंद्र में उनका शन्निध्य मिला। उन्हीं का सहायक रहकर बिरजू महाराज ने सफलता प्राप्त की। शम्भू महाराज के साथ बिरजू महाराज बचपन में नाच करते थे।

(9) मछली और दीदी में क्या समानता दिखलाई पड़ी? स्पष्ट करें।
उत्तर – मछली और दीदी में कई समानताएँ हैं। मछली जल में रहती है और दीदी घर में। मछली झूले में तड़पती है और दीदी घर में छटपटाती रहती है। मछली पानी से निकलने पर मर जाती है, और दीदी घर में पिता से पिटती है। नाम मछली अपनी व्यथा प्रकट कर पाती है और न ही दीदी।

(10) गाँधीजी जी बढ़िया शिक्षा किसे कहते हैं ?
उत्तर – गाँधीजी की इच्छा है कि बच्चों को सभी शिक्षाएँ दस्तकारी या उद्योगों के माध्यम से वैज्ञानिक ढंग से दी जाए। उनका मानना है कि इस प्रकार की शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। साथी वेस्ट स्वावलंबी बनेंगे।

Class 10th Hindi subjective question – 

(1) झूले में मछलियाँ लेकर बच्चे पतली गली में दौड़ते हुए क्यों घुस गए ?

उत्तर – झूले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में इसलिए घुस गए क्योंकि गली से घर नजदीक पड़ता था।

 

(2) लखनऊ और रामपुर से बिरजू महाराज का क्या संबंध हैं?

उत्तर – लखनऊ में बिरजू महाराज का तथा रामपुर में उनकी तीनों बहनों का जन्म हुआ था। बचपन में बिरजू महाराज रामपुर (वहाँ के नवाब के आमंत्रण पर) अपने पिताजी के साथ नाचते जाया करते थे।

 

(3) बढ़ते नाखून द्वारा प्रकृति मनुष्य को क्या याद दिलाती है ?

उत्तर – बढ़ते नाखून द्वारा प्रकृति मनुष्य को याद दिलाती रहती है कि तुम अब भी पशु को उन्हीं की तरह आचरण करने वाले हो। तुम इतने सभ्य हो गए हो फिर भी तुम पशु की तरह हिंसक जड़ क्रोधी ईर्ष्यालु और विवेकहीन हो।

 

(4) अक्षर ज्ञान कविता में बेटे के आँसू कब आते हैं और क्यों ?

अक्षर ड’नहीं लिख पाने की विफलता में बेटे को आँसू आ जाते हैं, क्योंकि उसे माँ से बहुत प्यार है और ड’लिख लेने की विफलता में वह माँ की गोदी में बैठने की आशा करता है और आँसू छलक पड़ते हैं।

 

(5) बहादुर के चले जाने पर सबको पछतावा क्यों होता है?

उत्तर – बहादुर सीधा- सादा लड़का था । उससे सबको आराम मिलता था और सबके अहं की तुष्टि होती थी। लोग इसे नाहक मार और गाली भी देते थे तथा चोरी का इल्जाम लगाकर अपमानित भी क्या करते थे। उसके चले जाने पर सबको अपनी भूल की एहसास हुआ इसलिए पछतावा हुआ।

 

(6) पाप्पाति कौन थी ? वह शहर क्यों लाई गई ?

उत्तर – पाप्पाति तमिलनाडु के एक गाँव की महिला वल्लि अम्माल की बेटी थी। उसे बुखार आ गया। जब वल्लि अम्माल उसे लेकर गाँव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में दिखाने गई तो वहाँ के डॉक्टर ने अगले दिन सुबह ही जाकर नगर के बड़े अस्पताल में दिखाने को कहा। अतः वल्लि अम्माल पाप्पाति को लेकर सुबह की बस से नगर के बड़े अस्पताल में दिखने पहुँच गई।

 

(7) माँ मांगू को अस्पताल में क्यों नहीं भर्ती कराना चाहती थी ?

उत्तर – माँ समझती थी कि मैं माँ होकर सेवा नहीं कर सकती तो अस्पताल वालों को क्या पड़ी है, अपंग जानवरों की गौशालाओं मैं भर्ती कर अपने जैसा ही यह कहा जाएगा। उसे कौन प्यार से खिलाएगा? कौन टट्टी पेशाब कराएगा? इन बातों को सोचती हुई वह अपने शरीर से उत्पन्न पुत्री को अस्पताल में भर्ती करना नहीं चाहती थी।

 

 (8) कवि की दृष्टि में माली- मालिन कौन है ?

 उत्तर – कवि की दृष्टि में कृष्ण और राधा माली और मालिन है।

 

(9) दिनकर की दृष्टि में आज के देवता कौन है ?

उत्तर – दिनकर की दृष्टि में मजदूर तथा किसान ही आज के देवता है।

 

(10) मनुष्य की छायाएँ कहाँ और क्यों पड़ी हुई है ?

उत्तर – मनुष्य की छायाएँ झुलसे हुए पत्थरों और उजड़ी हुई सड़कों की गच (फर्श) पर पड़ी हुई है जहाँ मानव की नियति अकाल काल- कवलित (मरना) होना लिखा था।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top